वैशाली जिले के विभिन्न पैक्स निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू, सुबह 7 बजे से मतदाता डाल रहे वोट

Hajipur News: वैशाली में कई पैक्स एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में हो रहा मतदान,पढ़िए पूरी खबर नीचे
(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)
Hajipur News: वैशाली जिले के विभिन्न पैक्स एवं नगर परिषद/नगर पंचायत पैक्स निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखी जा रही है और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.निर्वाचन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
इन निर्वाचन क्षेत्रों में डाले जा रहे वोट
बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिले के महनार प्रखंड अंतर्गत महिंदवाड़ा पैक्स, महुआ प्रखंड के सुपौल तरैया पैक्स, हाजीपुर प्रखंड के दिघीकला पश्चिमी नगर परिषद पैक्स, गोरौल प्रखंड के इनायतनगर नगर पंचायत पैक्स, गोरौल-भगवानपुर नगर पंचायत पैक्स तथा रसूलपुर तुर्की पैक्स में मतदान कराया जा रहा है.
शाम 4:30 बजे तक चलेगा मतदान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान अपराह्न 4:30 बजे तक चलेगा. मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में स्थापित मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू की जाएगी. मतगणना पूर्ण होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा.
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
जिला प्रशासन ने निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है.
Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










