हाजीपुर में कीटनाशक व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात के बाद भागे तीन बदमाश

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में कीटनाशक व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात के बाद भागे तीन बदमाश

Hajipur News: वैशाली के पातेपुर में दिनदहाड़े कीटनाशक व्यवसायी आदित्य कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घायल को पीएमसीएच रेफर किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Hajipur News: (गोपाल कुमार राय) वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक कीटनाशक दवा व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली लगने के बाद घायल बदमाशों का पीछा करते हुए कोठिया तक गया.

जहां उसने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी. जानकारी मिलते ही मौके पर बंगरा थाना की पुलिस पहुंच कर गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गयी. जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

इधर घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. घायल व्यवसायी समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी स्व सुकदेव सिंह का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ जितेंद्र सिंह है.

बाइक से आए तीन बदमाशाें ने दिया घटना को अंजाम

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर 3 बजे के करीब दुकानदार आदित्य अपने काउंटर पर थे. इसी दौरान बहुआरा के तरफ से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान के सामने रूका. बताया गया कि एक बदमाश सड़क पर बाइक लेकर खड़ा था.

वहीं दो युवक बाइक से उतरकर काउंटर पर गया और फायरिंग करने बाद तुरंत बाइक से समस्तीपुर की ओर भाग गया. गोली लगने के बाद आदित्य बाइक से बदमाशों का पीछा करते हुए कोठिया चौक तक गए.

जहां से स्थिति बिगड़ने पर वे अपने एक परिचित को बताया कि उन्हें गोली लगी है. जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों तथा बंगरा थाना की पुलिस को दी.

बंगरा थाना की पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

बताया गया कि मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना बंगरा थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर घटना स्थल पर जुटे लोगों ने इसकी जानकारी पातेपुर थाना की पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों एवं दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मियों से पूछताछ की.

पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. घटना को लेकर पातेपुर पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी गयी. वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किया. पुलिस बदमाशों की पहचान करने तथा उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बहुआरा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों एक खाद एवं कीटनाशक दवा दुकानदार को गोली मार कर फरार हो गया है.

घायल से संपर्क करने की कोशिश की गयी. लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोग उसे समस्तीपुर ले गए थे. पुलिस वहां भी गयी थी लेकिन उससे पहले ही उसे पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. बदमाशों की पहचान की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन