हाजीपुर में अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से अधेड़ की मौत, दो घंटे तक सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से अधेड़ की मौत, दो घंटे तक सड़क जाम

Hajipur News: चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय चौक पर हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग किया जाम.

विज्ञापन

Hajipur News: (संजीव कुमार) वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय चौक पर बुधवार को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मंसूरपुर हलैया गांव निवासी मिथलेश राय उर्फ मिट्ठू राय (50) के रूप में हुई है. वह चनर राय के पुत्र बताए गए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप ने मिथलेश राय को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसे कटहरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

अधिकारियों के समझाने पर खुला जाम

घटना की सूचना पर चेहराकलां अंचलाधिकारी पूनम भारती भी मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन