हाजीपुर में चलते-चलते आग का गोला बनी बाइक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 15 May 2026 9:27 PM

विज्ञापन

जलती हुई बाइक

Hajipur News: हाजीपुर के जुड़ावनपुर में गुरुवार रात एक चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई. पटना से लौट रहे चालक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में चार साल पुरानी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई है.

विज्ञापन

Hajipur News(अभिषेक शाश्वत): वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पूर्वी में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया. सड़क पर चलती एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गई, हालांकि चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई.

घर पहुँचने से चंद कदम पहले लगी आग

जानकारी के अनुसार, राघोपुर पूर्वी निवासी त्रिलोकी राय अपनी बाइक से पटना से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे अपने घर के पास पहुँचे, बाइक से अचानक धुआं उठने लगा. चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही चलती बाइक आग की लपटों में घिर गई.

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग लगते ही त्रिलोकी राय ने तत्परता दिखाई और बाइक को खड़ा कर तुरंत नीचे छलांग लगा दी.  उनके उतरते ही बाइक धू-धू कर जलने लगी. आग की लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. स्थानीय लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

स्थानीय निवासी राजकुमार राय ने बताया कि जली हुई बाइक करीब चार साल पुरानी थी. प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती अनुमान के अनुसार, बाइक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

Also Read:पटना-गया फोरलेन पर भीषण हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Aditya Kumar Ravi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन