छापेमारी में बरामद सोना गायब, थानाध्यक्ष निलंबित

Edited by DEEPAK MISHRA
Updated:
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बरामद सामान में से सोना और नकदी गायब होने के मामले में लालगंज थानाध्यक्ष और एक एसआइ को निलंबित कर दिया गया है. ये कार्रवाई एसपी की अनुशंसा पर डीआइजी मुजफ्फरपुर की ओर से की गयी है.

विज्ञापन

हाजीपुर. लालगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बरामद सामान में से सोना और नकदी गायब होने के मामले में लालगंज थानाध्यक्ष और एक एसआइ को निलंबित कर दिया गया है. ये कार्रवाई एसपी की अनुशंसा पर डीआइजी मुजफ्फरपुर की ओर से की गयी है. इस संबंध में एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि 30 दिसंबर को लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर में पुलिस ने छापेमारी की थी. लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि उक्त गांव के रामप्रीत सहनी के घर पर चोरी के सामान का बंटवारा हो रहा है. पुलिस ने वहां छापा मारा, तो उस दौरान पांच-छह लोग भागने में सफल हो गये, लेकिन पुलिस ने वहां से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया और रामप्रीत सहनी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. बरामद सामान में चोरी के बर्तन, तीन टीवी, दो गोलियां और एक मिस फायर गोली शामिल थी. बाद में सदर-2 लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल को जानकारी मिली कि बरामद सामान में से सोना एवं नकदी का जिक्र जब्ती सूची में नहीं किया गया है और न ही इस मामले में एसडीपीओ को कोई जानकारी दी गयी है. छापेमारी के दौरान का नियमानुसार वीडियो भी नहीं बनाया गया है. इसकी जानकारी एसडीपीओ ने एसपी को दी. एसपी ने इस मामले की जांच एडिशनल एसपी यातायात प्रेम सागर को सौंपी. अभिलेख और अन्य बिंदुओं पर जांच के क्रम में लालगंज थानाध्यक्ष एवं एसआइ सुमन जी झा की भूमिका संदिग्ध मिली. इस रिपोर्ट के बाद एसपी ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई के लिए डीआइजी मुजफ्फरपुर को अनुशंसा भेजी, जिसके बाद मामले में डीआइजी ने दोनों पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन