hajipur news. बस की टक्कर से छात्रा की मौत, लोगों ने सड़क पर आगजनी कर किया हंगामा

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी के समीप की घटना, घटना के विरोध में तीन घंटे सड़क जाम, गाड़ियों के भी तोड़े शीशे
हाजीपुर. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बस के धक्के से एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी निवासी नरेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में हुई. हादसे के बाद वहां काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गये और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की.
सड़क जाम व हंगामा की सूचना मिलते ही काजीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगाें को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बुधवार को अंजू कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान धोबघट्टी के समीप सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उसे धक्का मार दिया. इस घटना में अंजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद बस का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला.
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
सड़क हादसे में छात्रा की मौत की घटना से आक्रोशित लोगों ने हाई-वे पर आगजनी कर तथा गाड़ी को तिरछी खड़ी कर घटनास्थल के समीप सड़क को जाम कर दिया. इसकी वजह से एनएच के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आक्रोशित लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. साथ ही धोबघट्टी स्कूल, बजरंगबली एवं अंबेडकर की प्रतिमा के निकट ओवरब्रिज एवं अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे. इस दौरान लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गयी. कई बस व मालवाहक गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिये गये. इसकी सूचना मिलते ही काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये.हंगामा शांत कराने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कतसड़क हादसे में छात्रा की मौत व सड़क जाम की सूचना पर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में सदर एसडीपीओ ने बताया कि धोबघट्टी के समीप सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत के विरोध में आक्रोशित लोगों सड़क जाम किया था. आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




