जीईसी वैशाली में नशा मुक्ति संकल्प समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

जीईसी वैशाली में नशा मुक्ति संकल्प समारोह का आयोजन हुआ. छात्रों ने नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Hajipur News: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली के बहुउद्देशीय प्रांगण में नशा मुक्ति संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी लाइव संबोधन का प्रसारण भी बहुउद्देशीय प्रांगण में किया गया.

विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे. साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करेंगे तथा स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे.

नशामुक्त युवा ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं : प्राचार्य

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है. नशामुक्त युवा ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं. नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, जबकि शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं.

उन्होंने कहा कि आज लिया गया यह संकल्प केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

विद्यार्थियों से जन-जागरूकता अभियान में सहभागी बनने का आह्वान

प्राचार्य ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें और समाज में जन-जागरूकता अभियान के सहभागी बनें.

उन्होंने कहा कि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली युवाओं के समग्र विकास के साथ-साथ नशामुक्त, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

Also Read: हाजीपुर में सो रहे दिव्यांग की गला रेतकर हत्या, फूस के दलान से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन