वैशाली: महनार में गंगा घाटों का एसडीओ ने किया निरीक्षण, श्रावणी भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

श्रावण की तैयारियों का निरीक्षण करते एसडीओ अंकित कुमार व अन्य अधिकारी| Prabhat Khabar Network
वैशाली में श्रावण माह में गंगा जल भरने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महनार एसडीओ अंकित कुमार ने विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं.
Vaishali News: श्रावण माह में गंगा जल भरने और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए महनार एसडीओ अंकित कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महनार बाजार, सतिहारा, हबराहा एवं हसनपुर गणिनाथ घाट पर तैयारियों का जायजा लिया.
घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और शौचालय की व्यवस्था के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीओ अंकित कुमार ने सभी घाटों पर व्यापक साफ-सफाई कराने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था करने को भी कहा गया.
सुरक्षा के लिए गोताखोर और नाविकों की होगी तैनाती
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीओ ने प्रत्येक घाट पर गोताखोरों एवं नाविकों की तैनाती करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
समय पर पूरी हों सभी तैयारियां
एसडीओ अंकित कुमार ने कहा कि श्रावण माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा जल भरने और पूजा-अर्चना के लिए इन घाटों पर पहुंचते हैं. प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां शीघ्र पूरी करने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










