hajipur news. लाभुक के बदले दूसरे को आवास योजना का लाभ देने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. लाभुक के बदले दूसरे को आवास योजना का लाभ देने का आरोप

मामले में पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने डीडीसी को आवेदन देकर आवास सहायक, कार्यपालक सहायक और आवास पर्यवेक्षक पर कार्रवाई की मांग की है

विज्ञापन

राघोपुर. राघोपुर प्रखंड की जहांगीरपुर पंचायत में पीएम आवास योजना में आवास सहायक और पर्यवेक्षक पर भारी अनियमितता बरतने का आराेप लगाते हुए इसकी शिकायत डीडीसी से की गयी है. आरोप है लाभुक की जगह किसी अन्य व्यक्ति को आवास योजना का लाभ दे दिया गया. पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने डीडीसी को आवेदन देकर आवास सहायक, कार्यपालक सहायक और आवास पर्यवेक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि जहांगीरपुर पंचायत में जितनी देवी, पति सत्यानंद राय (आवास योजना आइडी: बीएच140525073) और लक्षणदेव राय, पिता प्रभुदयाल राय (आवास योजना आइडी: बीएच4875717) को इस योजना का लाभ दिया जाना था. लेकिन, जितनी देवी, पति सत्यानंद राय की जगह जितनी देवी, पति सतन राय और लक्षणदेव राय, पिता प्रभुदयाल राय की जगह लक्षणदेव राय, पिता स्व मिट्ठू राय को आवास योजना का लाभ दे दिया. पंचायत की मुखिया ने बताया कि पंचायत में आवास सहायक, पर्यवेक्षक और कार्यपालक सहायक मोटी रकम लेकर अन्य लोगों को योजना का लाभ दे रहे हैं. मुखिया ने आरोप लगाया कि उनके पंचायत में ऐसे लोगों को भी योजना का लाभ दिया गया, जो पंचायत में नहीं रहते और जिनके पास पहले से पक्का मकान है. मुखिया ने मामले की जांच कर दोषी आवास सहायक और अन्य पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन