वैशाली: राष्ट्रपति से सम्मानित पूर्व मुखिया नीलम देवी का निधन, देसरी में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

नीलम देवी पूर्व मुखिया की फाइल फोटो

राष्ट्रपति से सम्मानित पूर्व मुखिया नीलम देवी का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से देसरी प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Hajipur News: देसरी प्रखंड क्षेत्र की रसलपुर हबीब पंचायत की राष्ट्रपति से सम्मानित पूर्व मुखिया नीलम देवी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक समेत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया.

2001 से 2006 तक रहीं पंचायत की मुखिया

नीलम देवी वर्ष 2001 से 2006 तक रसलपुर हबीब पंचायत की मुखिया रही थीं. इस दौरान पंचायत को निर्मल बनाने के लिए किए गए कार्यों को लेकर उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने नई दिल्ली में सम्मानित किया था. नीलम देवी लोजपा आर पार्टी के प्रदेश महासचिव हरिहर पासवान की पत्नी थीं.

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

नीलम देवी के निधन पर स्थानीय विधायक महेंद्र राम, जिप सदस्य मोहित पासवान, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, पूर्व जिप सदस्य चंदेश्वर पासवान, रालोजपा प्रखंड अध्यक्ष बलिंद्र सिंह, रंजन ठाकुर, अजय भगत, मुकेश सिंह, रंजन सिंह, गनौर राय, पूर्व मुखिया दिलीप सिंह, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार, कांग्रेस नेता विजय राय, मेघन पासवान, विभय पासवान और पूर्व मुखिया सुबोध ठाकुर समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.


विज्ञापन
मनोहर कुमार

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन