हाजीपुर में 50 आपदा पीड़ित परिवारों को मिला 2 करोड़ का अनुग्रह अनुदान, 7 पशु मालिकों को भी सहायता

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय, हाजीपुर

जिला प्रशासन द्वारा आपदा से प्रभावित 50 परिवारों को 2 करोड़ रुपये का अनुग्रह अनुदान वितरित किया गया है. इसमें डूबने, दुर्घटना, वज्रपात जैसी घटनाओं के आश्रित शामिल हैं. इसके साथ ही 7 पशु मालिकों को भी आर्थिक सहायता दी गई है.

विज्ञापन

Hajipur News: जिला प्रशासन की ओर से आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में आपदा पीड़ित परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के तहत अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गयी है.

लंबित अनुग्रह अनुदान के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप आयोजित किये गये. इसके माध्यम से डूबने, सड़क दुर्घटना, वज्रपात, सर्पदंश, आंधी-तूफान समेत विभिन्न आपदाओं में मृत कुल 50 व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान की गयी.

50 परिवारों को 4 लाख रुपये की दर से मिली राशि

प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये की दर से कुल 2 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गयी. इसके अलावा विभिन्न आपदाओं में मृत सात पशुओं के पशु मालिकों को भी कुल 2 लाख 62 हजार 500 रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध करायी गयी.

आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जिला प्रशासन की ओर से आपदा से प्रभावित परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप यथाशीघ्र राहत और सहायता उपलब्ध करायी जा रही है. आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आपदा की स्थिति में त्वरित, संवेदनशील और समन्वित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने और आपदा के दौरान जान-माल की क्षति को न्यूनतम करने के लिए उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ रखने पर जोर दिया गया है.

पूर्व तैयारी और मॉक ड्रिल पर भी जोर

जिला प्रशासन की ओर से राहत वितरण के साथ-साथ पूर्व तैयारी, क्षमता निर्माण, मॉक ड्रिल और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति में आम लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना और जान-माल के नुकसान को कम करना है.


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन