Hajipur News : लाखों रुपये के साथ पूर्व मुखिया पुत्र लापता

राजापाकर प्रखंड की बरियारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया के पुत्र के लापता होने की शिकायत पुलिस से की गयी है. पूर्व मुखिया शिबू सिंह उर्फ शिवचंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके पुत्र पप्पू सिंह तीन मार्च की शाम स्कॉर्पियो से लाखों रुपये के साथ कारोबार के सिलसिले में घर से निकले थे.
राजापाकर.
राजापाकर प्रखंड की बरियारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया के पुत्र के लापता होने की शिकायत पुलिस से की गयी है. इस संबंध में पुलिस को दिये गये आवेदन में पूर्व मुखिया शिबू सिंह उर्फ शिवचंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि उनके पुत्र 36 वर्षीय पप्पू सिंह तीन मार्च की शाम सात बजे अपनी स्कॉर्पियो से लाखों रुपये के साथ कारोबार के सिलसिले में घर से निकले थे. उनका मुख्य व्यवसाय पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है. बताया गया कि मंगलवार की सुबह राघोपुर थाने से सूचना मिली कि उनकी स्कॉर्पियो लावारिस हालत में राघोपुर थाने के पीछे कच्ची सड़क पर बरामद हुई है. गाड़ी के सभी दरवाजे खुले हुए थे, लेकिन उसमें चाबी नहीं थी और पप्पू सिंह का कोई अता-पता नहीं चला. परिजनों ने कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




