हाजीपुर में फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार, एसटीएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
काजीपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुए फ्लिपकार्ट लूट और डकैती का आरोपित मास्टरमाइंड गिरफ्तार

काजीपुर थाना क्षेत्र में 2022 में हुए फ्लिपकार्ट लूट कांड के मास्टरमाइंड छोटू कुमार को एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

हाजीपुर: काजीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिहार एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड और डकैती के कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर सराय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया.

गुप्त सूचना पर सराय में हुई छापेमारी

बिहार एसटीएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, काजीपुर थाना में दर्ज मामले में सराय थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी छोटू कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस को उसके सराय थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

2022 में फ्लिपकार्ट गोदाम में हुई थी लूट

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में काजीपुर थाना क्षेत्र स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम में सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. अनुसंधान और तकनीकी सर्विलांस के दौरान इस लूटकांड में छोटू कुमार की संलिप्तता सामने आयी.

इसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था.

लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत पांच मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार छोटू कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ वैशाली जिले के अलग-अलग थानों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े कुल पांच मामले दर्ज हैं.

पूछताछ के बाद अन्य अपराधियों की होगी तलाश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड में छोटू कुमार के साथ और कौन-कौन अपराधी शामिल थे. पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी छापेमारी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं


विज्ञापन
अभिषेक कुमार

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन