शॉर्ट-सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों के सामान जले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 10:46 PM
नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.
हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगलगी में लगभग 11 लाख रुपये के सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई गई है. शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे टेलरिंग एवं कपड़े की दुकान में आग लग गयी. जानकारी मिलते ही दुकानदार छोटेलाल पंडित भी मौके पर पहुंच गए. लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते फायर ब्रिगेड की एक टीम ने पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह भी असफल रही. आग काफी तेजी से फैलने लगी. इसके बाद फायर कर्मियों ने तुरंत दो और टीम को बुलाया और आग पर काबू पाया. दुकानदार ने बताया कि अगलगी में सिलाई मशीन, बिजली के उपकरण, एसी, कपड़ा का थान, साड़ी तथा काफी संख्या में ग्राहकों के कपड़े आदि जलकर खाक हो गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










