पांच लाख लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
पांच लाख लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास इंडिया वन एटीएम के फ्रेंचाइजी संचालक के पुत्र और कर्मचारी से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटने के मामले में अब तक पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर पायी है. वहीं इस मामले में फ्रेंचाइजी संचालिका पोखरा मोहल्ला निवासी सुबोध कुमार की पत्नी सुनीता यादव ने नगर थाना में दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास इंडिया वन एटीएम के फ्रेंचाइजी संचालक के पुत्र और कर्मचारी से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटने के मामले में अब तक पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर पायी है. वहीं इस मामले में फ्रेंचाइजी संचालिका पोखरा मोहल्ला निवासी सुबोध कुमार की पत्नी सुनीता यादव ने नगर थाना में दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन घटना के 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वह इंडिया वन एटीएम की फ्रेंचाइजी संचालिका हैं. शनिवार को उसने अपने पुत्र संस्कार कुमार और स्टाफ रामबाबू महतो को एचडीएफसी बैंक, डाकबंगला रोड से पांच लाख रुपये निकालकर एटीएम में जमा करने के लिए भेजा था. आरोप है कि बताया गया कि बैंक से पैसे निकालने के बाद जब वे स्कूटी से लौट रहे थे, तभी यादव चौक के पास सुबह करीब 11:30 बजे एक बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी पर पीछे बैठे संस्कार कुमार से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और डाकबंगला रोड की ओर फरार हो गये. घटना के बाद शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था. लेकिन लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. उधर, नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट, छिनतई और गोली मारने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन