hajipur news. फाइनेंसकर्मी से हथियार के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने की लूट

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर थाना क्षेत्र की फतेहपुर पंचायत खुदगास गांव पुलिया से आगे हुई घटना

विज्ञापन

राघोपुर. राघोपुर थाना क्षेत्र की फतेहपुर पंचायत खुदगास गांव पुलिया से आगे बाइक से जा रहे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि सेटिंग क्रेडिट नेटवर्किंग फाइनेंस कंपनी फतुहा पटना के एजेंट से बाइक सवार अज्ञात तीन लुटेरों ने देसी कट्टा भिड़ाकर करीब 70 रुपया लूटकर ले फरार हो गए. यह घटना बीते मंगलवार करीब 8:30 बजे रात्रि की बताया जा रही है. बुधवार को कंपनी एजेंट रवि कुमार पिता शंभू प्रसाद यादव ग्राम बभनटोली ,थाना ग़ोरौल वैशाली निवासी ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए राघोपुर थाने में आवेदन दिया है. रवि कुमार ने आवेदन में बताया है कि सेटिंग क्रेडिट नेटवर्किंग फाइनेंस कंपनी फतुहा जिला पटना में एजेंट के रूप में काम करता हूं. मंगलवार की रात्रि करीब 8:30 बजे में राघोपुर पंचायत से स्वयं सहायता समूह से रुपया वसूली कर बैग में रख बाइक से कंपनी जा रहा था. ख़ुदगाश गांव पुलिया से आगे बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरा ने घेर लिया. देसी कट्टा सटाकर बैग में रखा करीब 70 हजार रुपया लूटकर भाग गया. इस संंबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सेटिंग क्रेडिट नेटवर्किंग फाइनेंस कंपनी फतुहा पटना के एजेंट से अज्ञात अपराधी रुपया छीनकर भाग गए है. अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है एवं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन