Hajipur News : बच्चों के विवाद में दो पक्षाें के बीच मारपीट, सात लोग घायल

Updated at : 19 Apr 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : बच्चों के विवाद में दो पक्षाें के बीच मारपीट, सात लोग घायल

राघोपुर थाना क्षेत्र की चांदपुरा पंचायत के हैबतपुर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गये. मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर ईंट, रोड़े, लोहे के रॉड से प्रहार किया गया.

विज्ञापन

राघोपुर. राघोपुर थाना क्षेत्र की चांदपुरा पंचायत के हैबतपुर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गये. मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर ईंट, रोड़े, लोहे के रॉड से प्रहार किया गया. मौके पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर भर्ती में कराया गया. मारपीट में एक पक्ष के राम सुहाग राय के पुत्र लाल बाबू राय, शयाम राय की पत्नी मोहनी देवी, भुल्लू राय की पत्नी अनीता देवी एवं विकास कुमार तथा दूसरे पक्ष के जितेंद्र राय, गणेश राय, जितनी देवी सहित सात लोग घायल बताये जा रहे हैं. एक पक्ष के घायल लाल बाबू राय का आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बच्चों के विवाद को लेकर नगीना राय, रंजीत राय, जितेंद्र राय, गणेश राय, उसके घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. इस दौरान बचाने आयी मोहनी देवी, अनीता देवी, विकास कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. वहीं, दूसरे पक्ष के नगीना राय का आरोप है कि बच्चों के विवाद में लालबाबू राय व विकास कुमार ने उसकी पत्नी जितनी देवी, पुत्र जितेंद्र राय, गणेश राय को मारपीट कर घायल कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन