hajipur news. वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की हुई मासिक बैठक,

Updated at : 02 Mar 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की हुई मासिक बैठक,

बैठक की अध्यक्षता रामनरेश सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव सुमन कुमार ने किया, मौके पर होली मिलन का भी हुआ आयोजन

विज्ञापन

हाजीपुर. वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक सह होली मिलन समारोह रामचंद्र नगर दिग्घी पूर्वी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता रामनरेश सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव सुमन कुमार ने किया. बैठक की शुरुआत संघ में नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराने और उनके स्वागत से हुई. इसके बाद संगठन सचिव राजा कुंवर ने पिछले माह संघ की गतिविधियों पर विस्तृत प्रतिवेदन पेश किया. इस अवसर पर पटना के डॉ नीरज कुमार, प्रबंधक सगीर अहमद और सहायक दिवाकर सिंह ने पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य जागरूकता और बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं पर जानकारी दी. संघ के अध्यक्ष रामनरेश सिंह ने पूर्व सैनिकों की देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने के लिए डॉ. नीरज कुमार और उनकी टीम को सम्मानित किया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जेपीएन सिंह ने किया. इस मौके पर मुन्ना कुमार, मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण रजक, सिया शरण सिंह, राम यतन पासवान, आरपी यादव, सुबोध कुमार सिंह, सूर्य देव दास, सत्यनारायण सहनी, भुवनेश्वर प्रसाद, अनिल कुमार यादव, मनोहर साह, चंदेश्वर राय, अखिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रघुनाथ सिंह, योगेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, अविनीत कुमार, सुरेश कुमार, सतगुरु सरण, उमाशंकर प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, नीरज नवीन, राजकिशोर सिंह, रामनरेश प्रसाद सिंह, आर. पी. रजक, कृष्ण कुमार, रामचंद्र पंडित, पीसी सिंह, एस. पी. यादव, अनिल कुमार, अनिल कुमार शाह, हरीनाथ सिंह, प्रेम शंकर शाह, दीपक कुमार, बालमुकुंद शर्मा, नान्टून पांडे, बजरंगी सिंह, विनोद सिंह आदि पूर्व सैनिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन