Hajipur News : गांधी सेतु पर सगाई के तीसरे दिन मंगेतर जोड़े की सड़क हादसे में मौत

Updated at : 22 Apr 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : गांधी सेतु पर सगाई के तीसरे दिन मंगेतर जोड़े की सड़क हादसे में मौत

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु के पटना जाने वाली लेन पर पाया संख्या 18 के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक एवं उसकी मंगेतर की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

हाजीपुर. गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु के पटना जाने वाली लेन पर पाया संख्या 18 के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक एवं उसकी मंगेतर की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने युवक की जेब से मिले किसी कंपनी के विजिटिंग कार्ड पर अंकित मोबाइल नंबर से घटना की सूचना उसके कार्यालय के कर्मी को दी. इसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. दोनों को मृत देख परिजनों में काेहराम मच गया. मृतक की पहचान पटना जिले के संपतचक थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी सुनील कुमार सिन्हा के पुत्र आदर्श श्रीवास्तव उर्फ शीतल के रूप में हुई है, वहीं उसकी मंगेतर सीतामढ़ी जिले के मिरचाई पट्टी गांव निवासी अनिल कुमार की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार पटना के संपतचक थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी आदर्श श्रीवास्तव उर्फ शीतल की शादी उसके साथ कंपनी में काम करने वाली सीतामढ़ी जिले के मिरचाई पट्टी गांव निवासी अनिल कुमार की पुत्री आरती कुमारी से तय हुई थी. बीते 19 अप्रैल को दोनों की सगाई हुई थी. बताया गया कि मंगलवार की दोपहर युवक अपनी मंगेतर आरती को सीतामढ़ी से लौटने के दौरान हाजीपुर स्टेशन से पटना ले जाने के लिए आया था. इसी दौरान गांधी सेतु के पाया संख्या 18 के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर लगने के बाद सड़क पर गिरे दोनों को ट्रक ने राैंद दिया, जिससे युवक एवं उसकी मंगेतर की मौके पर ही मौत हो गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. बताया गया कि भाग रहे ट्रक को पटना ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर लिया है.

युवक के विजिटिंग कार्ड से कंपनी के कर्मी को दी गयी जानकारी

गंगाब्रिज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर दोनों मृतकों की पहचान करने की कोशिश की गयी. इस दौरान युवक के जेब से मिले कंपनी के विजिटिंग कार्ड पर मिले नंबर से घटना की जानकारी उसके सहकर्मियों को दी गयी. उसके माध्यम से मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर दोनों मृतकों की पहचान की. कार्यालय के सहकर्मी एवं परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक पटना के संपतचक स्थित मनी ट्रिक कंपनी में एक साथ काम करते थे. वहीं से दोनों की शादी तय होने के बाद 19 अप्रैल को सगाई की रस्म पूरी हुई थी.

शादी से पहले ही दोनों की एक साथ हुई मौत

मृतका के परिजनों ने बताया कि काफी समय से दोनों पटना में रहकर एक साथ कंपनी में काम करते थे. दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने पर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था. इसके बाद दोनों के परिजनों की सहमति से शादी तय हुई थी तथा सगाई की रस्म पूरी होने के बाद आरती अपने घर सीतामढ़ी से ट्रेन से हाजीपुर स्टेशन पहुंची थी, जहां से पटना ले जाने के लिए आदर्श बाइक से हाजीपुर स्टेशन आया था. हाजीपुर से लौटने के दौरान दोनों हादसे के शिकार हो गये. उनके सहकर्मियों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आदर्श एवं आरती के मौत की सूचना दी थी, जिसके बाद सभी सदर अस्पताल पहुंचे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन