पूर्व मध्य रेल को 31575 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय

पूर्व मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल करते हुए 31575 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय अर्जित की है. यह न केवल पूमरे के इतिहास में अब तक का रिकॉर्ड है, बल्कि इस उपलब्धि ने इसे भारतीय रेल पर सर्वाधिक प्रारंभिक आय प्राप्त करने वाला प्रथम क्षेत्रीय रेल बना दिया है. यह जानकारी मंगलवार को मुख्यालय, हाजीपुर में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दी गयी.
हाजीपुर. पूर्व मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल करते हुए 31575 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय अर्जित की है. यह न केवल पूमरे के इतिहास में अब तक का रिकॉर्ड है, बल्कि इस उपलब्धि ने इसे भारतीय रेल पर सर्वाधिक प्रारंभिक आय प्राप्त करने वाला प्रथम क्षेत्रीय रेल बना दिया है. यह जानकारी मंगलवार को मुख्यालय, हाजीपुर में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दी गयी. बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने की, जिसमें मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक शामिल हुए. महाप्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की शानदार उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है. बैठक में महाप्रबंधक ने आगामी वर्ष के लिए प्राथमिकताएं भी गिनायी. उन्होंने कहा कि गाड़ियों का समय-पालन, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास एवं विस्तार, अमृत भारत स्टेशनों के कार्य में तेजी लाना, माल लदान व राजस्व में वृद्धि, स्वच्छता और कर्मचारी कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी रहेंगी. उन्होंने सभी से इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया. माल ढुलाई और यात्री राजस्व में भी शानदार प्रदर्शन पूमरे ने न केवल कुल आय में, बल्कि माल ढुलाई और यात्री राजस्व में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में माल ढुलाई से 26354 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जिससे पूमरे भारतीय रेल में माल ढुलाई आय के मामले में दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्रीय रेल बन गया है. इस दौरान रिकॉर्ड 202.63 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई, जिससे पूमरे देश के शीर्ष 4 माल ढुलाई करने वाले क्षेत्रीय रेलों में शामिल हो गया. वहीं, यात्री यातायात से प्राप्त राजस्व 4602 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 4088 करोड़) रुपये की तुलना में 12.56% अधिक है. इस वृद्धि दर के साथ, पूमरे यात्री राजस्व वृद्धि दर के मामले में भारतीय रेल पर प्रथम स्थान पर रहा है. पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 14.68% अधिक, यानी 24 करोड़ से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया. बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि गाड़ियों का समय–पालन, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास एवं विस्तार, अमृत भारत स्टेशनों के कार्य में तेजी लाने, माल लदान, राजस्व में वृद्धि, स्वच्छता एवं कर्मचारी कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है. बैठक में मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष तथा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




