hajipur news. दो दिनों से लापता युवक का शव चाचा के घर से बरामद

Updated at : 09 Mar 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. दो दिनों से लापता युवक का शव चाचा के घर से बरामद

बराटी ओपी क्षेत्र के काशीपुर चकबीबी गांव की घटना, एफएसएल की टीम ने की घटनास्थल पर जांच

विज्ञापन

राजापाकर. बराटी ओपी क्षेत्र के काशीपुर चकबीबी गांव से दो दिनों से लापता युवक का शव रविवार काे उसके चाचा के नवनिर्मित मकान से बरामद किया गया. मृतक 30 वर्षीय कुंदन कुमार काशीपुर चकबीबी निवासी बालेश्वर ठाकुर का पुत्र था. इसकी सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर राजापाकर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. परिजन व ग्रामीणों की मांग पर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जांच कर कई सैंपल इकट्ठे किये. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जौहरी थम्मन हाइस्कूल के पास कुंदन की सैलून है. परिजनों के अनुसार वह सात मार्च की शाम पांच बजे अपने सैलून से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा. जब देर शाम तक वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने कई स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. अंत में, परिजनों ने बराटी थाना में उसकी गुमशुदगी के संबंध में आवेदन दिया था. परिजनों का कहना है कि कुंदन कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

खिड़की की रॉड से लटक रहा था शव

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब आठ बजे कुंदन की बड़ी बहन अपने चाचा के नवनिर्मित मकान का गेट खोलकर अंदर गयी, तो उसकी नजर खिड़की के रॉड से लटके रहे भाई कुंदन कुमार के शव पर पड़ी. उसके गले में मफलर बंधा हुआ था और उसके पैर जमीन से सटे हुए थे. वह सिर्फ बनियान और पैंट पहने था. उसका दाहिना आंख चोटिल था. उसके शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंच गये. इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही बराटी थानाध्यक्ष और महुआ इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों की मांग पर मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. एक घंटे बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की.

बंद रहता था मृतक के चाचा का घर

परिजनों का कहना है कि नवनिर्मित घर में शनिवार तक कुछ भी नहीं था और घर की चाबी भी कुंदन के घर पर ही रखी जाती थी. ऐसे में अगर गेट बाहर से बंद था, तो कुंदन कुमार का शव अंदर कैसे मिला. परिजन व ग्रामीण इस घटना को संदेहास्पद बता रहे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक कुंदन की शादी पिछले साल हुई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में बरांटी ओपी अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन