hajipur news. नदी से मिले छह वर्षीय बच्चे के शव की हुई पहचान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 10:11 PM
रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर नदी किनारे शनिवार को मिला था शव, शादी से इंकार करने पर महिला के प्रेमी ने की थी बच्चे की हत्या
राघोपुर
. रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर नदी किनारे बीते शनिवार को मिले एक बच्चा के शव की पहचान हो गयी. मृतक बच्चे की पहचान रूस्तमपुर गांव निवासी मंटू महतो के छह वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई है. इस मामले में मृतक की मां की शिकायत पर रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित हेमतपुर गांव निवासी लाला राय का पुत्र भूल्लु राय बताया गया है. मृतक की मां ने भूल्लु राय पर बच्चे की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है. मालूम हो कि बीते शनिवार की सुबह बहरामपुर गांव में गंगा नदी किनारे बच्चे का शव मिला था. शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया था. सोशल मीडिया पर बच्चा की तस्वीर देखकर बच्चों की मां रुस्तमपुर निवासी मंटु महतो की पत्नी ज्योति कुमारी ने थाना पर पहुंच कर जानकारी ली. ज्योति ने बच्चे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप भूल्लु राय पर लगाया है. बताया गया कि ज्योति देवी के पति मंटू महतो पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र से मद्य निषेध के मामले में जेल में बंद है.छठ पूजा के दौरान बच्चे का हुआ था अपहरण
रुस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे की मां ज्योति देवी एवं भूल्लु राय के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. भूल्लु राय, ज्योति पर शादी करने का दबाव बना रहा था. बताया गया कि ज्योति देवी फिलहाल अपने बच्चों के साथ पटना जिले के सबलपुर में किराये के मकान में रहती थी. पड़ोसी के साथ वह राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद में छठ पूजा के दौरान घर आयी थी. छठ पूजा का सुबह में अर्घ्य देने के लिए वह सैदाबाद जेठूली घाट पहुंची थी. इसी दौरान भूल्लु राय ने सौरभ कुमार को सैदाबाद से अपने साथ उठाकर सबलपुर ले गया तथा उसकी मां को फोन कर बोला कि सबलपुर आओ तो बच्चा को दे देंगे. आरोप है कि शादी नहीं करने पर भूल्लु ने पुत्र की हत्या करने की धमकी दी थी. इसी दौरान सौरव का शव शनिवार की सुबह बहरामपुर घाट किनारे मिला था. थानाध्यक्ष ने बताया कि बहरामपुर में मिले बच्चा के शव की पहचान हो गयी है. मृतक बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बताया जाता है कि मंटू महतो ने कटिहार निवासी ज्योति देवी से लव मैरिज की थी. ज्योति ससुराल वालों की नाराजगी के कारण पटना जिले के सबलपुर में किराये के मकान में रहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










