hajipur news.झंडे-बैनर के साथ महाजुटान के लिए रवाना हुए भाकपा माले के कार्यकर्ता

Updated at : 01 Mar 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news.झंडे-बैनर के साथ महाजुटान के लिए रवाना हुए भाकपा माले के कार्यकर्ता

लालगंज बाजार में जुलूस निकालने के बाद प्रेमा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं ट्रेन पकड़ने के लिए हाजीपुर जंक्शन पहुंचीं

विज्ञापन

हाजीपुर. भाकपा माले के आह्वान पर आज रविवार को पटना गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान में शामिल होने के लिए शनिवार को लालगंज और अक्षयवट राय नगर रेलवे स्टेशन से लोग रवाना हुए. लालगंज बाजार में जुलूस निकालने के बाद प्रेमा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं ट्रेन पकड़ने के लिए हाजीपुर जंक्शन पहुंचीं. राम पारस भारती के नेतृत्व में लोगों ने लालगंज रेलवे स्टेशन से हाजीपुर के लिए प्रस्थान किया. भगवानपुर रेलवे स्टेशन से पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने ट्रेन से पटना कूच किया. अक्षयवट राय नगर रेलवे स्टेशन से अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में लोग पटना के लिए रवाना हुए. पार्टी जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि विभिन्न गाड़ियों से लगभग चार हजार लोग प्रस्थान कर चुके हैं. पटना जाने का सिलसिला रविवार की सुबह तक जारी रहेगा. महाजुटान में वैशाली जिले से 10 हजार से ज्यादा लोगों के पटना पहुंचने की संभावना है. रैली के उद्देश्य की चर्चा करते हुए जिला सचिव ने बताया कि भाजपा जदयू की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. सरकार जनता से वादाखिलाफी कर रही है. छह हजार रुपये से कम मासिक आय वाले महागरीबों को लघु उद्यमी योजना से दो-दो लाख रुपये की सहायता करने, सभी गरीबों को पांच-पांच डिसमिल आवासीय जमीन और पक्का मकान देने का सरकारी वादा जुमला साबित हो रहा है. पक्का मकान के सर्वे के नाम पर गरीबों से मोटी राशि उगाही जा रही है. किसी भी स्कीम वर्कर को गुजारा करने लायक मानदेय नहीं दिया जा रहा है. आउटसोर्सिंग पर बहाल युवाओं को डेढ़ साल में ही हटाया जा रहा है. विद्यालयों के रात्रि प्रहरियों को 18 महीनों से एक रुपया भी नहीं मिला है. बिहार का पूरा कमेरा वर्ग बेहाल-परेशान है. एससी एसटी ओबीसी के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को संविधान की नौवीं अनुसूची में दर्ज नहीं किया जा रहा है. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के कर्ज माफ नहीं किये जा रहे और कर्ज से परेशान महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं. महिला सम्मान निधि योजना शुरू कर महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग सरकार पूरी नहीं कर रही है. ऐसे में बिहार की उत्पादक शक्तियों ने विभिन्न तरह के आंदोलनकारी संगठनों के साथ बदलो बिहार महाजुटान का आयोजन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन