hajipur news. 25 लीटर देसी शराब के साथ दंपती गिरफ्तार
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 19 Oct 2025 6:56 PM
दंपती की पहचान बोअरिया के कलाम उदीनचक टोला निवासी जंगली मांझी व मुन्नी देवी के रूप में हुई
सराय. थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव के कलाम उदीनचक टोला से शनिवार देर संध्या पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया. शनिवार देर संध्या में गश्ती के दौरान एसआई रंजीत पासवान को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के उक्त गांव के मुसहरी टोला में देशी शराब घर के समीप रख कर चोरी छिपे बिक्री की जाती है. सूचना मिलते ही उक्त सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए उक्त स्थान पुलिस पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देख कर दंपती भागने लगा. जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया. दंपती की पहचान उक्त गांव निवासी जंगली मांझी एवं मुन्नी देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां से उसे प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










