hajipur news. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर ही बच्चे बन सकते हैं बेहतर नागरिक

महुआ प्रखंड क्षेत्र के सीआरसी नीलकंठपुर में बीइओ अर्चना कुमारी ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया, प्रशिक्षक अशोक कुमार ने विद्यालय विकास प्रपत्र तैयार करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बिंदुवार समझाया
महुआ. महुआ प्रखंड क्षेत्र के सीआरसी नीलकंठपुर में बीइओ अर्चना कुमारी ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, वैशाली के आदेशानुसार विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के लिए 6 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय के चौतरफा विकास के लिए शिक्षक एवं अभिभावकों की बैठक आयोजित कर शैक्षणिक वातावरण में सुधार लाने का निर्देश दिया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर ही बच्चे देश के बेहतर नागरिक बन सकते हैं. इसके लिए विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्यों से अपील की गयी कि वे ऐसे बच्चों को, जो विद्यालय कम आते हैं, अपने-अपने पोषक क्षेत्र से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें. प्रशिक्षक अशोक कुमार ने विद्यालय विकास प्रपत्र तैयार करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बिंदुवार समझाया. इस प्रशिक्षण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकसूदपुर ताज के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशर्फी दास, विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष शांति देवी, सचिव सविता देवी, सदस्य अनुप्रिया, पूनम देवी, नीलम देवी, मध्य विद्यालय नीलकंठपुर की प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी, फतेहपुर मिल्की के मो इमामी, परमानंदपुर लाल की साधना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय चकदारा के अखिलेश कुमार, एनपीएस बंगाही के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजू सिंह, डगरू के संजीव कुमार और डगरू के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार अलबेला समेत आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










