अज्ञात वाहन की ठोकर से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के समीप रविवार को एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक सुधांशु कुमार सदर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव अरविंद्र भगत का पुत्र था. इधर मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार सुधांशु घर के समीप ही रोड पार कर रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. इधर घटना के बाद जब तक लोग जुटते वाहन चालक मौके से फरार हो चुका था. लोगों ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची सदर थाने की पुलिस मामले की छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों का सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन