बिना टिकट यात्रा करने वालों से एक दिन में हुई रिकॉर्ड 1.54 करोड़ रुपये जुर्माना की वसूली

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 11:29 PM

विज्ञापन

ट्रेनों में बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध पूर्व मध्य रेल प्रशासन विशेष टिकट जांच अभियान चला रहा है. पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में यह जांच अभियान स्टेशन के साथ-साथ ट्रेनों में भी सघन रूप से जारी है. अवैध रूप से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध भी जांच अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

हाजीपुर. ट्रेनों में बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध पूर्व मध्य रेल प्रशासन विशेष टिकट जांच अभियान चला रहा है. पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में यह जांच अभियान स्टेशन के साथ-साथ ट्रेनों में भी सघन रूप से जारी है. अवैध रूप से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध भी जांच अभियान चलाया जा रहा है. बीते मंगलवार को देर रात तक चले टिकट जांच अभियान के दौरान पूर्व मध्य रेल से खुलने तथा गुजरने वाली विभिन्न मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के कुल 268 वातानुकूलित कोचोंं की जांच की गयी. जांच के दौरान अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 521 यात्रियों को जुर्माना के बाद ट्रेन से उतारा गया. एसी क्लास में यात्रा करने वाले इन यात्रियों से जुर्माने रूप में 03 लाख 15 हजार रुपये वसूल किये गये. बीते मंगलवार विशेष टिकट जांच अभियान में दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं धनबाद मंडलों के लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में एक साथ 1018 टीटीई, मुख्यालय और मंडलों के वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कार्यालयों से अतिरिक्त कर्मचारी तथा रेल सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. टिकट जांच अभियान के दौरान 21,270 यात्री बिना टिकट व उचित प्राधिकार के यात्र करते हुए पकड़े गए. इसमें एसी क्लास में अनाधिकृत रूप से यात्र करने वाले 521 यात्री भी शामिल हैं. इन यात्रियों से रिकॉर्ड 01 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी. यह राशि अब तक किसी भी एक दिन में प्राप्त जुर्माने की राशि की तुलना में सर्वाधिक है. मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष के 1 अप्रैल से 28 मई तक टिकट जांच के दौरान पूर्व मध्य रेल में बिना टिकट व अनिमियत करते हुए 6.64 लाख लोगों को पकड़ा गया है. इनसे जुर्माना के रूप में 43.68 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जो पिछली अवधि की तुलना में 12.45 प्रतिशत अधिक है. जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि 1 अप्रैल 2023 से 28 मई 2023 तक बिना टिकट यात्रा के 6.53 लाख मामले सामने आये थे, जिनसे जुर्माने के रूप में 38.84 करोड़ रुपये वसूल किये गये थे. चालू वित्त वर्ष में किस मंडल में पकड़े गये बेटिक यात्री दानापुर मंडल में 1,69,800 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 11.06 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया. पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट-अनियमित यात्र करते हुए 1,11,870 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 7.14 करोड़ रुपये, धनबाद मंडल में बिना टिकट-अनियमित यात्रा करते हुए 86,490 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 4.96 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया गया. वहीं सोनपुर मंडल में इस दौरान 1,56,090 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 10.09 करोड़ रुपये एवं समस्तीपुर मंडल में 1,39,290 लोग बिना टिकट यात्रस करते हुए पकड़े गये जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 10.42 करोड़ की राशि वसूल की गयी. पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्र करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी । यात्रियों से अपील है कि वे हमेशा उचित यात्र टिकट लेकर ही यात्र करें । (सरस्वती चन्द्र) मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन