वैशाली में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, नीचे दबकर युवक गंभीर घायल

Author Vinay Patedhi|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति

Hajipur Accident : बेलसर में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Hajipur Accident : वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. बेलसर मस्जिद चौक के समीप मौना-सरैया मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और साइकिल सवार उसके नीचे दब गया.

ऑटो के नीचे दबा साइकिल सवार

घायल की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के करनेजी गांव निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो को उठाकर उसके नीचे दबे महेंद्र सिंह को बाहर निकाला.

प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना की एसआई अनुराधा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलसर पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया.

साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेंद्र सिंह अचानक पटेढ़ी भाया की ओर से मुख्य सड़क पर साइकिल लेकर आ गए. उसी समय बेलसर बाजार की ओर से तेज गति से आ रहा ऑटो उनके सामने पहुंच गया. साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए सीधे साइकिल सवार के ऊपर जा गिरा.

पुलिस ने ऑटो जब्त किया

हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बिहार के इस जिले में लगेगा लिथियम-आयन बैट्री प्लांट, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, नेपाल तक होगी सप्लाई


विज्ञापन
Vinay Patedhi

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन