वैशाली में मनरेगा और सात निश्चय योजना की जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Hajipur Manrega scam : वैशाली प्रखंड में मनरेगा और सात निश्चय योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठी है. सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर निष्पक्ष जांच की अपील की है.

विज्ञापन

Hajipur Manrega scam : वैशाली प्रखंड की सलेमपुर एवं चकअलहदाद पंचायतों में मनरेगा और सात निश्चय योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग उठी है. सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव प्रसाद राय ने बिहार के मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर दोनों पंचायतों की सभी योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निगरानी, ईओयू या सीबीआई से जांच कराने की मांग

मुख्यमंत्री को भेजे गए आवेदन में रामदेव प्रसाद राय ने दोनों पंचायतों में मनरेगा, सात निश्चय योजना सहित अन्य विकास योजनाओं की जांच निगरानी विभाग, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) अथवा सीबीआई से कराने की मांग की है.

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मनरेगा के तहत कई योजनाओं को कागजों पर संचालित दिखाकर सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका है. इसके समर्थन में मनरेगा की कुछ योजनाओं के योजना कोड और प्राक्कलित राशि से संबंधित दस्तावेज भी आवेदन के साथ संलग्न किए गए हैं.

सात निश्चय योजना पर भी उठाए सवाल

सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि सात निश्चय योजना सहित अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी व्यापक अनियमितताएं हुई हैं. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

जिलाधिकारी को भी भेजी गई आवेदन की प्रति

रामदेव प्रसाद राय ने जनहित और बिहार हित का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है. आवेदन की एक प्रति वैशाली के जिलाधिकारी को भी सूचनार्थ भेजी गई है.

Also Read: बिहार के इस जिले में लगेगा लिथियम-आयन बैट्री प्लांट, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, नेपाल तक होगी सप्लाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन