वैशाली में टेंपो लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
भगवानपुर में टेंपो लूटकांड का खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी के साथ पुलिस

Hajipur News : वैशाली के भगवानपुर में टेंपो लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लूटा गया मोबाइल बरामद, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुर्गिया चौक के पास टेंपो लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है. वहीं घटना में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

सवारी बनकर टेंपो में बैठे थे बदमाश

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को दो बदमाश सवारी बनकर भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुर्गिया चौक से एक टेंपो पर सवार हुए. रास्ते में उन्होंने हाजीपुर सदर क्षेत्र के दीघी कला पश्चिमी निवासी राहुल कुमार (पिता- विनोद राम) को अपना निशाना बनाया और उनसे टेंपो, एक मोबाइल फोन तथा 1,500 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर-02 लालगंज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया. टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की.

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर सुमेरपट्टी निवासी आदित्य कुमार और आशीष कुमार के रूप में हुई. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

भगवानपुर थाना में दर्ज है मामला

इस संबंध में भगवानपुर थाना में कांड संख्या 266/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Also Read: बिहार के इस जिले में लगेगा लिथियम-आयन बैट्री प्लांट, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, नेपाल तक होगी सप्लाई


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन