हाजीपुर : श्राद्धकर्म को बनाया प्रेरणा का माध्यम, पीपल, बरगद और नीम लगाकर दी श्रद्धांजलि

वृक्षारोपण करते परिजन
Hajipur Tree Plantation : हाजीपुर के जारंग रामपुर गांव में श्राद्धकर्म पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया. स्व. विमल सिंह की स्मृति में पीपल, बरगद और नीम के त्रिवेणी पौधे लगाए गए. ग्रामीणों ने इनकी देखभाल का संकल्प लिया.
Hajipur Tree Plantation : हाजीपुर के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत जारंग रामपुर गांव में श्राद्धकर्म के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया गया. एमवीआई हाजीपुर से सेवानिवृत्त सुधीर कुमार सिंह के बड़े भाई स्व. विमल सिंह की स्मृति में पीपल, बरगद और नीम के त्रिवेणी पौधों का रोपण किया गया. इस अवसर पर परिजनों और ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए इसे सच्ची श्रद्धांजलि बताया.
श्राद्धकर्म पर त्रिवेणी पौधरोपण की अनूठी पहल
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के जारंग रामपुर गांव में स्व. विमल सिंह के श्राद्धकर्म के अवसर पर उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पीपल, बरगद और नीम के त्रिवेणी पौधों का श्रद्धापूर्वक रोपण किया गया. इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया.
ग्रामीणों ने पौधों की देखरेख का लिया संकल्प
वृक्षारोपण के बाद पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ग्रामीणों ने स्वयं ली. हरिनंदन सिंह, पूर्व मुखिया देवनंदन सिंह, नंदलाल सिंह, कौशल किशोर सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह और चंद्रशेखर सिंह ने इन पौधों को गोद लेकर उनकी नियमित देखरेख का संकल्प लिया.
Hajipur Tree Plantation : श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए स्व. विमल सिंह
वृक्षारोपण से पहले आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. विमल सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि समाजहित के लिए उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं.
अधूरे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. विमल सिंह के अधूरे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वृशिण पटेल, विधायक सिद्धार्थ पटेल, पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू महतो, पूर्व मुखिया इन्द्रजीत सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक रत्नेश कुमार, सरदार पटेल सेवा सदन के अध्यक्ष घुरन राय, महासचिव दिग्विजय कुमार दिवाकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे.
Also Read : वैशाली में भतीजे ने घर में घुसकर चाचा और भाई की गोली मारकर की हत्या, छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की भी मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










