PM मोदी के जन्मदिन पर हाजीपुर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, अक्षयवट राय स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित होगा. हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में शाम 5 बजे सामूहिक दीप प्रज्वलन कर सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा.

विज्ञापन

Ashirwad ka Diya On PM Modi's Birthday : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में शाम 5 बजे आयोजित होगा. इस दौरान सामूहिक दीप प्रज्वलन के जरिए सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा.

विज्ञापन

कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ युवा, महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी शामिल होंगे. इसके अलावा जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत सरकार भवनों सहित अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा.

गांव से शहर तक होंगे कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निकायों और जन वितरण प्रणाली से जुड़े स्थलों को भी कार्यक्रम से जोड़ा गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय इकाइयों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन की व्यवस्था की गयी है.

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत और गांव स्तर पर स्थानीय लोगों की भागीदारी से उपयुक्त स्थानों पर दीप जलाये जाएंगे. इसके माध्यम से सेवा संकल्प अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है.

लाभार्थियों के अनुभव भी होंगे साझा

कार्यक्रम के दौरान वृद्ध महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है. लाभार्थियों और आम नागरिकों के अनुभव और आशीर्वाद को छोटे वीडियो और रील के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा.

ashirwad-diya-event-akshaywat-rai-stadium-

इन वीडियो के जरिए कार्यक्रम से जुड़ी सकारात्मक और वास्तविक कहानियों को व्यापक स्तर पर साझा करने की व्यवस्था की गयी है. इससे अभियान के दौरान सामने आने वाले अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग के निर्देश

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. प्रमुख कार्यक्रम स्थलों से प्राप्त उपयोगी दृश्य सामग्री को समय पर जिला स्तर पर उपलब्ध कराने को कहा गया है.

अभियान की निर्धारित पहचान, हैशटैग और अन्य प्रचार सामग्री का इस्तेमाल करते हुए कार्यक्रम की गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया जाएगा. इस तरह 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के पहले प्रमुख कार्यक्रम को जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने की तैयारी की गयी है.

मढ़ौरा में आज शाम सामूहिक दीप प्रज्वलन, सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा आयोजन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन