मढ़ौरा में आज शाम सामूहिक दीप प्रज्वलन, सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा आयोजन
दीप का सांकेतिक तस्वीर
सेवा संकल्प अभियान के तहत मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार शाम 5 बजे सामूहिक दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा. इस विशेष आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है.
Service Pledge Campaign : सेवा संकल्प अभियान| Prabhat Khabar के तहत गुरुवार 17 सितंबर की शाम 5 बजे मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय में सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से तैयारियां की गयी हैं. अनुमंडल पदाधिकारी सैयद आदिल मोहसिन ने क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय पत्रकारों और अन्य गणमान्य लोगों को पत्र भेजकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है.
कई स्थानों पर होगा सामूहिक दीप प्रज्वलन
प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा. इसके तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के साथ अनुमंडल और प्रखंड कार्यालय के महत्वपूर्ण स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे.
इसके अलावा सभी पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और सामुदायिक भवनों में भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन करने का निर्देश दिया गया है. विशेष रूप से महादलित टोलों में भी सामूहिक दीप प्रज्वलन का आयोजन करने को कहा गया है.
जनप्रतिनिधियों-सामाजिक कार्यकर्ताओं को भेजा गया आमंत्रण
एसडीओ की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र में क्षेत्र के सांसद और विधायक के अलावा प्रमुख, उप प्रमुख, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और जिला परिषद सदस्यों को शामिल होने का आग्रह किया गया है.
इसके साथ ही प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, विधि मंडल अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय पत्रकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. प्रशासन की ओर से सभी संबंधित लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए