हाजीपुर में आनंद मार्ग का तीन दिवसीय सेमिनार संपन्न, कीर्तन रथ यात्रा और प्रार्थना सभा में उमड़े श्रद्धालु

Author Dileep kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

कीर्तन रैली में शामिल भक्त

Hajipur News : हाजीपुर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय सेमिनार भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. समापन पर कीर्तन रथ यात्रा, प्रभात फेरी और सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने जीव संरक्षण और शाकाहार का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Hajipur News : मंगरू चौक स्थित शाही दरबार में आयोजित आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय सेमिनार सह भक्तिमय कार्यक्रम रविवार को कीर्तन रथ यात्रा, प्रभात फेरी और सामूहिक प्रार्थना सभा के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कीर्तन रथ के साथ निकली प्रभात फेरी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार से शुरू हुए इस सेमिनार का आयोजन आचार्य रामानंद कुमार, डॉ. कमलकांत देव साह, अरुण कुमार सिंह एवं डॉ. विनीत देव के संयुक्त नेतृत्व में किया गया था. समापन दिवस पर आचार्य रुद्र प्रकाशानंद अवधूत के नेतृत्व में कीर्तन रथ के साथ प्रभात फेरी निकाली गई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाजार का भ्रमण किया और 'बाबा नाम केवलम' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

सामूहिक प्रार्थना सभा में भक्ति गीतों की प्रस्तुति

प्रभात फेरी के बाद कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसमें समस्तीपुर की गायिका मधुरिमा और चंद्रप्रकाश ने भक्ति गीत एवं प्रार्थना प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.

जीव संरक्षण और शाकाहार का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पशु-पक्षियों को अपना मित्र मानने, जीव-जंतुओं की हत्या का विरोध करने, मांस, मछली और मुर्गा का सेवन नहीं करने, शाकाहारी जीवनशैली अपनाने तथा जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने का सामूहिक संकल्प लिया.

इन लोगों ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम की सफलता में राजीव कुमार, उमेश प्रसाद, माला कुमारी, संतोष राय, शिवजी साह, प्रवनेश नंद अवधूत, डॉ. अजय सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.

Also Read : नालंदा की बावन बूटी को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, पर्यटन स्थलों पर बिक्री केंद्र और QR कोड लगाने की तैयारी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन