जयमाला के पहले ही दुल्हन ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत, दूल्हे को लौटना पड़ा वापस

सांकेतिक तस्वीर
Hajipur News: हाजीपुर के कटहरा से एक दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई. जहां जयमाला से पहले दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए जहर खा लिया. जिसमें दुल्हन की इलाज के दौरान मौत हो गई और दूल्हे को बारात के साथ वापस लौटना पड़ा.
Hajipur News: हाजीपुर के कटहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मुजफ्फरपुर जिले से आई बारात और दुल्हे को बिना दुल्हन को ही वापस जाना पड़ा. शादी में जयमाला के पहले ही दुल्हन ने जहर खा लिया और शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दौरान दूल्हा पक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी गई. बाद में दुल्हन के नहीं पहुंचने पर दूल्हा को बाराती के साथ वापस लौटना पड़ा.
दूल्हा करता रहा इंतजार नहीं आई दुल्हन
बताया जाता है कि गुरुवार को बारात के दरवाजे पर पहुंचते ही जयमाल की रस्म अदायगी की जा रही थी. इसी दौरान दुल्हन बेहोश होकर स्टेज पर ही गिर गई. जिसके बाद अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया. तरह तरह की चर्चा को लेकर वर पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद होता रहा. अगले सुबह तक दूल्हा जयमाला स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार करता रहा. आखिरकार बिना दुल्हन के ही दुल्हे को घर लौटना पड़ा.
दुल्हन और प्रेमी ने एक साथ खाया जहर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दुल्हन को पहले के गांव के अपनी ही जाति के युवक से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था. प्रेमी-प्रेमिका ने प्रेम के सातों वचन निभाने और साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए एक साथ जहर खा ली. जिसकी जानकारी परिजनों समेत और लोगों को नहीं हो सका. उधर शादी की सारी रस्में की जा रही थी. दुल्हन जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचते ही बेहोश होकर गिर पड़ी. जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष को दुल्हन को खाली पेट होने और बीपी लो होकर बेहोश होने की बात कहकर अंधेरे में रखा.
इधर इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई. जबकि प्रेमी का इलाज परिजनों के द्वारा कराया जा रहा है. जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं. इस मामले में कटहरा थाना पुलिस ने जानकारी नहीं होने की बात कही हैं.
Also Read: कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और ठनका गिरने से बुजुर्ग समेत दो की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










