पेंशन स्कीम के विरोध में मनाया काला दिवस

Updated:
विज्ञापन
पेंशन स्कीम के विरोध में मनाया काला दिवस

इस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस मुख्यालय शाखा ने मंगलवार को काला दिवस के रूप में मनाया. यह विरोध केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस में से किसी एक को चुनने की अंतिम तिथि निर्धारित करने के खिलाफ किया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. इस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस मुख्यालय शाखा ने मंगलवार को काला दिवस के रूप में मनाया. यह विरोध केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस में से किसी एक को चुनने की अंतिम तिथि निर्धारित करने के खिलाफ किया गया. इसीआर मेन्स कांग्रेस ने पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों, उत्पादन इकाइयों और अन्य सभी यूनिटों में नेशनल पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम का पुरजोर विरोध किया. संगठन ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना को तुरंत बहाल करने की मांग की. इस अवसर पर ईसीआर मेन्स कांग्रेस के कार्यकारी महासचिव भूपेंद्र कुमार ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ कर्मचारियों में भारी नाराजगी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन योजना की बहाली है. संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार राय ने भी पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन और अन्य माध्यमों से अपना संघर्ष जारी रखने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया. मुख्यालय शाखा के सचिव दिलीप कुमार सिंह ने विरोध प्रदर्शन में शामिल रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि एनएफआइआर और इसीआर मेन्स कांग्रेस का संघर्ष व्यर्थ नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलन को और तेज किया जायेगा. विरोध सभा में मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष रजीत कुमार सिंह, संतोष तिवारी, दिनेश कुमार चौरसिया, गुजन कुमार भारतीय, अरविंद कुमार, विजय प्रताप सिंह, सुदर्शन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, जिवेन्द्र कुमार, रमू झा सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन