Hajipur News : बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों पर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा : मंत्री
Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 22 Apr 2025 5:58 PM
शहर के सांचीपट्टी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.
हाजीपुर. शहर के सांचीपट्टी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिये गये आरक्षण के कारण आज दलित वर्ग के लोग पंचायत और नगर निकायों में जनप्रतिनिधि बन पा रहे हैं. भाजपा बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों पर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित है. उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस ने डॉ आंबेडकर को संविधान सभा चुनाव में पराजित करने की साजिश रची थी. 1952 के आम चुनाव में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नेहरू की निगरानी में उनके खिलाफ प्रचार किया, जिससे वे चुनाव हार गये. चुनाव में डॉ आंबेडकर के 74,333 मत पत्रों को अवैध रूप से रद्द किया गया था. मध्य प्रदेश विधान परिषद के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 1954 में एक बार फिर आंबेडकर के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर उनकी राजनीतिक स्थिति को कमजोर करने का प्रयास किया. कांग्रेस पूर्वी पाकिस्तान से आये दलित शरणार्थियों के पुनर्वास में विफल रही, जबकि 2019 में मोदी सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम से इन समुदायों को वास्तविक लाभ मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ आंबेडकर की मृत्यु के बाद नेहरू सरकार ने उनकी अंतिम क्रिया दिल्ली में करने की अनुमति नहीं दी. उनकी पत्नी को विमान का बिल तक भेजा गया और उनके दिल्ली स्थित आवास को स्मारक घोषित करने से भी इंकार कर दिया गया. यह सम्मान उन्हें 2018 में मोदी सरकार के प्रयास से मिला. भाजपा के जिला अध्यक्ष (दक्षिणी) अजय कुशवाहा ने कहा कि 1990 में भाजपा के प्रयासों से डॉ आंबेडकर को भारत रत्न प्रदान किया गया. कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के आरक्षण से जुड़ी मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने में देरी की और इन प्रयासों को जानबूझकर कमजोर किया. प्रदेश प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कहा कि बाबा साहेब मां भारती के सच्चे सपूत थे. उन्होंने सामाजिक समरसता और कुप्रथाओं के अंत पर बल दिया. हाजीपुर नगर परिषद सभापति संगीता कुमारी ने कहा कि डॉ आंबेडकर को दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के कारण हार का सामना करना पड़ा. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री प्रियरंजन दास ने की. कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दास, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह, पंकज यादव, प्रियरंजन दास, मिथिलेश तिवारी, निखिल कुमार बंटी, राकेश कुमार, रंजीत बाबुल, राजीव कुमार, राजेश कुमार चौधरी, धनंजय कुमार, सरोज कुमार झा, रंजीत कुमार, मुकेश कुशवाहा, सितेश रंजन, लालजी कुमार, विनोद हाजीपुरी, प्रवीण कुमार, अमरनाथ पासवान, कमलदेव, चंदन पासवान, सुबोध कासकर, दर्शन दास, विजय पासवान, मोहन रजक, कमलेश दास, जीवन महतो, अमित कुमार, आनंद पासवान, सरोज कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










