Hajipur News : महुआ में बाइक सवार युवक की कार से कुचल कर हत्या, हमले में दोस्त जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : महुआ में बाइक सवार युवक की कार से कुचल कर हत्या, हमले में दोस्त जख्मी

महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखनी गांव में मंगलवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी. सिंघाड़ा गांव निवासी दीपक कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. बुधवार सुबह उसका शव गांव के ही हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला.

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखनी गांव में मंगलवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी. सिंघाड़ा गांव निवासी स्व. विजय सिंह के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. बुधवार सुबह उसका शव गांव के ही हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला. दीपक की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में घटनास्थल से बरामद हुई है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. हत्या की जानकारी मिलते ही ��रिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर महुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. मृतक की मां के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है.

लड़की का फोन आने पर निकला था घर से

परिजनों के अनुसार, दीपक मंगलवार रात में खाना खाने के बाद घर में सो रहा था. देर रात किसी लड़की का फोन आने पर वह बाइक लेकर घर से निकला. उसके साथ गांव का ही दोस्त पीयूष कुमार भी था. दोनों घर से कुछ किलोमीटर दूर जहांगीरपुर सलखनी गांव की तरफ गये, जहां हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाये बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में पीयूष किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला, लेकिन दीपक को बदमाशों ने कार से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पीयूष को पटना रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. परिजनों ने आशंका जतायी है कि दीपक को किसी लड़की के जरिये जाल में फंसाकर बुलाया गया और फिर पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गयी. इस मामले में महुआ थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल और घायल पीयूष के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. एसडीपीओ स्तर से भी निगरानी की जा रही है. जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन