शराब के नशे में धुत कार सवार ने वैशाली में 4 लोगों को रौंदा, एक महिला की घटनास्थल पर मौत

Bihar News: स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाने को दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल महिला को डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत्य घोषित कर दिया.
Bihar News: हाजीपुर. वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-22 सराय थाने के कुछ दुरी पर एक अनियंत्रित कार ने पीछे से दो बाइक में टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला के पति सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए. चारों को घायल अवस्था में रोड पर तड़पता देख आसपास के लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाने को दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल महिला को डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत्य घोषित कर दिया.
महिला की मौत
महिला की पहचान पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के ददन हाडी निवासी अनिल कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर से अपने पति के साथ घर लौट रही थी. घायल महिला के पति अनिल कुमार सराय थाने के बगल के रहने वाले सुखलाल राय के 40 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं राजापाकड़ थाना क्षेत्र के लोमा निवासी कुमोद कुमार मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार बताया गया. अंकित कुमार लालगंज से बुलेट बाइक से लौट रहा था, इसी दौरान हादसे में वह घायल हो गया.
चालक की पिटाई
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया गया कि ड्राइवर शराब के नशा के हालत में था और वह मधुबनी से पटना लौट रहा था. पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है. गिरफ्तार ड्राइवर का पहचान मधुबनी जिला पंडौल थाना क्षेत्र के रहने वाले रघुनाथ मिश्रा के पुत्र आशुतोष मिश्रा के रूप में हुआ है. वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.
पुलिस की कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से दानापुर निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक पर दानापुर लौट रहे थे. इसी दौरान सराय थाने के निकट और नियंत्रित कर ने आगे चल रही बुलेट बाइक एवं दूसरे एक अन्य बाइक में ठोकर मार दिया. बाइक और नियंत्रित होकर दरवाजे पर खाना खा रहे एक व्यक्ति से टकरा गया. घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. ड्राइवर को ब्रेथ एनालाइजर लगाया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




