ePaper

hajipur news. मांगनपुर पंचायत के लेखापाल से पूछा स्पष्टीकरण

Updated at : 12 Sep 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. मांगनपुर पंचायत के लेखापाल से पूछा स्पष्टीकरण

भगवानपुर बीडीओ डॉ आनंद मोहन ने मांगनपुर पंचायत का किया निरीक्षण

विज्ञापन

भगवानपुर. पंचायती राज विभाग के निर्देश पर भगवानपुर बीडीओ डॉ आनंद मोहन ने मांगनपुर पंचायत का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में सचिव ने शिकायत की कि कोई भी पंचायत कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करता है. इसके जवाब में पंचायत सचिव को पंचायत लेवल के सभी कर्मियों की आधार आधार बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. पंचायत में संधारित पंजियों की जांच की गयी तथा पंजी को विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार संधारित करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान लेखापाल रवि कुमार को सख्त चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. निरीक्षण के दौरान कैश बुक, ग्राम सभा बैठक की कार्यवाही, स्थाई समिति के गठन, कार्यकलाप, ग्राम पंचायत की बैठक की कार्यवाही, ऑडिट आपत्ति के निराकरण, उपयोगिता प्रमाण पत्र पर विशेष ध्यान दिया गया. पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि नये दिशा-निर्देश के अनुसार कैश बुक का संधारण सुनिश्चित करें. निरीक्षण में पायी गयी त्रुटियों के निराकरण के लिए निर्देश देते हुए कतिपय बिंदु पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. बीडीओ ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत कार्यालय को सुचारू रूप से चलाना, कागजात, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव और संधारण के लिए ग्राम पंचायत को प्रोत्साहित करना और मार्ग दर्शन करना है. ताकि पंचायत का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन