शिव बरात शोभायात्रा में लाठी चार्ज के विरोध में आक्रोशित लोगों ने महनार में निकाला आक्रोश मार्च
Updated at : 28 Feb 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन

महनार में पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि के दिन शिव बरात शोभायात्रा पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
विज्ञापन
महनार.
महनार में पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि के दिन शिव बरात शोभायात्रा पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस बीच महनार की विधायक बिना सिंह भी आक्रोश मार्च में शामिल हुईं और लाठीचार्ज में जख्मी युवकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. इस दौरान आक्रोशित लोग शिव बारात शोभायात्रा पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि महाशिवरात्रि के दिन मदन चौक पर पुलिस ने शिव बारात शोभायात्रा पर लाठीचार्ज कर दिया था. शोभायात्रा में शामिल लोगों का कहना था कि इस घटना में कई लोगों को चोट आयी थी और कई लोग जख्मी हो गये थे. लोगों ने आरोप लगाया कि बेवजह पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस घटना के विरोध में बीते गुरुवार को महनार एसडीओ से मिलकर लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी. वहीं कुछ युवकों ने लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी. शिव बरात शोभायात्रा में शामिल लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को महनार में आक्रोश मार्च निकाल कर मदन चौक पर जमकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. आक्रोश मार्च के दौरान लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी. वहीं महनार विधायक विधायक बिना सिंह ने लाठीचार्ज की घटना में जख्मी युवकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. उन्होंने घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की. साथ ही कहा कि जो भी दोषी हो, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




