Hajipur News : राशन लेकर घर लौट रही वृद्ध महिला की पिकअप वैन के धक्के से गयी जान

Updated at : 04 Mar 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : राशन लेकर घर लौट रही वृद्ध महिला की पिकअप वैन के धक्के से गयी जान

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के सराय थाना क्षेत्र के सुभाई चौक के समीप मंगलवार सुबह पीडीएस दुकान से राशन लेकर घर लौट रही 65 वर्षीया महिला की पिकअप वैन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

हाजीपुर/सराय.

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के सराय थाना क्षेत्र के सुभाई चौक के समीप मंगलवार सुबह पीडीएस दुकान से राशन लेकर घर लौट रही 65 वर्षीया महिला की पिकअप वैन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान सराय थाना क्षेत्र की मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग पंचायत के सोनवर्षा परती टोला वार्ड नंबर 13 निवासी स्व अब्दुल कादिर की पत्नी पूर्व वार्ड सदस्या आशिमा परवीन के रूप में हुई. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने खदेड़ कर पिकअप वैन के चालक को पकड़ लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आशिमा सुभाई चौक स्थित पीडीएस दुकान से राशन लेकर एनएच-22 पार कर रही थी. इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद वह पिकअप वैन में फंस गयी. भागने के प्रयास में वैन चालक ने उसे करीब 25 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि सुभाई चौक के पास पिकअप वैन ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन