Hajipur News : राघोपुर में पटना से घुड़दौड़ देखने आये युवक की गोली मारकर हत्या, पांच गिरफ्तार

राघोपुर थाने के मलिकपुर के पास रविवार की शाम घुड़दौड़ के दौरान हुए आपसी विवाद में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृत नितिन कुमार उर्फ अभिषेक (21 वर्ष) पटना जिले के मालसलामी थाने के नुरुद्दीनगंज निवासी अभिरंजन कुमार का पुत्र था. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.
हाजीपुर. राघोपुर थाने के मलिकपुर के पास रविवार की शाम घुड़दौड़ के दौरान हुए आपसी विवाद में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृत नितिन कुमार उर्फ अभिषेक (21 वर्ष) पटना जिले के मालसलामी थाने के नुरुद्दीनगंज निवासी अभिरंजन कुमार का पुत्र था. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि नितिन मूल रूप से रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर का निवासी है. कई वर्ष पूर्व गंगा नदी में कटाव के कारण उसके पिता मालसलामी थाना क्षेत्र में जाकर बस गये थे. जहांगीरपुर में अब भी उनलोगों की खेतीबाड़ी है. रविवार की शाम नितिन मलिकपुर में घुड़दौड़ देखने आया हुआ था. इसी दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गयी. मौके पर जुटे लोग उसे राघोपुर फतेहपुर पीएचसी ले गये. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी. इस मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने घटना के 24 घंटे के अंदर मलिकपुर निवासी विनोद राय, मिथिलेश राय और वकील राय, मालसलामी थाना क्षेत्र के सागर कुमार उर्फ बिट्टू कुमार तथा नुरुद्दीनगंज के नितिश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




