Hajipue News : पोखर में डूबने से तीन साल की बच्ची की मौत

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 02 Sep 2025 10:34 PM

विज्ञापन

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद चिश्ती मुहल्ले में मंगलवार की सुबह एक मासूम बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

हाजीपुर. गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद चिश्ती मुहल्ले में मंगलवार की सुबह एक मासूम बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. मृतका तीन वर्षीया संध्या कुमारी गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद चिश्ती मुहल्ला निवासी स्व. राजेश राम की बेटी थी. इस संंबंध में वार्ड पार्षद विशाल कुमार ने बताया कि गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद चिश्ती मुहल्ला के वार्ड नंबर 43 निवासी स्व राजेश राम की बेटी संध्या कुमारी सुबह लगभग पांच बजे के आसपास अपने घर के समीप खेल रही थी. इसी दौरान घर के समीप एक पोखर में जमा बाढ़ के पानी में अचानक पैर फिसलने से वह पोखर में गिर गयी. बच्ची को पोखर में गिरते देख घर के सदस्यों द्वारा शोर मचाने की आवाज सुन आसपास के स्थानीय लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को पोखर से बाहर निकला गया और आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने पूछताछ के बाद शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतका की मां अपनी बेटी का शव देख चीत्कार मार कर रोने की आवाज सुन आसपास जुटे अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गयी थीं. घटना के बाद से ही पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल था. मुहल्ले की महिलाएं संध्या की मां को ढांढस बंधा रही थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन