ePaper

hajipur news. टैंकर में छिपाकर लायी गयी 4620 लीटर विदेशी शराब जब्त

Updated at : 23 Jun 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. टैंकर में छिपाकर लायी गयी 4620 लीटर विदेशी शराब जब्त

बलिगांव थाना क्षेत्र के अग्रैल श्मशान के पास से रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक पेट्रोल टैंकर में छिपाकर लायी गयी 4620 लीटर विदेशी शराब बरामद की है

विज्ञापन

हाजीपुर. बलिगांव थाना क्षेत्र के अग्रैल श्मशान के पास से रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक पेट्रोल टैंकर में छिपाकर लायी गयी 4620 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने मौके से एक कार, एक बोलेरो और एक बाइक भी बरामद किया गया. हालांकि अंधेरा का फायदा उठाकर शराब कारोबारी भागने में सफल रहे. इस संबंध में बताया जाता है कि बलिगांव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही बलिगांव थानाध्यक्ष नेतृत्व में एक टीम थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी में लग गई. इसी दौरान बलिगांव थाना क्षेत्र के अग्रैल श्मशान के पास पुलिस टीम जब पहुंची, तो देखा कि एक पेट्रोल टैंकर से विदेशी शराब वहां खड़ी कार और बोलेरो में लोड किया जा रहा था. पुलिस को अचानक सभी लोग भागने लगे. भाग रहे लोगों का पुलिस ने पीछा भी किया, मगर अंधेरा का फायदा उठाकर सभी भागने में सफल रहे. पेट्रोल टैंकर में काफी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर लाई गई थी. जिसे छोटे वाहनों में लोड कर अलग-अलग जगहों पर भेजा ज रहा था. मामले की छानबीन कर विदेशी शराब से लोड पेट्रोल टैंकर व मौके से बरामद कार, एक बोलेरो और एक बाइक जब्त कर थाना लाया गया. पेट्रोल टैंकर में कुल 4620 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी कर आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन