हाजीपुर में आरपीएफ व कस्टम विभाग ने ट्रेन से 4.10 क्विंटल विदेशी पोस्ता दाना किया जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ व कस्टम विभाग ने 15909 अवध असाम एक्सप्रेस के पार्सल वैन से 4.10 क्विंटल विदेशी पोस्ता दाना बरामद किया है.
विज्ञापन
हाजीपुर.
हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ व कस्टम विभाग ने 15909 अवध असाम एक्सप्रेस के पार्सल वैन से 4.10 क्विंटल विदेशी पोस्ता दाना बरामद किया है. बरामद पोस्ता दाना की कीमत स्थानीय बाजार में 6.15 लाख रुपये बतायी गयी है. बरामद पोस्तादाना डिमापुर से दिल्ली ले जायी जा रही थी. पुलिस इस मामले में बरामद पोस्ता दाना को जब्त कर ट्रेन में बुकिंग करने वाले तस्कर की पहचान करने तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरपीएफ को कस्टम विभाग के अधिकारी से गुप्त सूचना मिली थी कि डिमापुर से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस के पार्सल वैन से मात्रा में विदेशी पोस्ता दाना तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. जैसे ही ट्रेन हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची कि आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर साकेत कुमार के नेतृत्व में कस्टम अधिकारी प्रवीण चंद्रा, आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार एवं अन्य कर्मियों ने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु कर दिया. इस दौरान पुलिस ने ट्रेन के पार्सल वैन से प्लास्टिक के पांच बोरा में रखा सामान बरामद किया. बरामद सामान की जांच करने पर उसमें से विदेशी पोस्ता दाना बरामद किया गया है. आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि बैग से 4.10 क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया गया है. इस मामले में कस्टम अधिकारी तथा आरपीएफ ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से जांच की तो पता चला कि पोस्ता दाना डिमापुर से दिल्ली भेजी जा रही थी. पुलिस सामान बुक करने वाले तस्कर का पता लगा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










