hajipur news. राहगीर को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे तीन भाई, एक की मौत

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 12 Nov 2025 5:59 PM

विज्ञापन

मृतक की पहचान भिखनपुरा गांव निवासी रबिन्द्र राय के 15 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई

विज्ञापन

बिदुपुर. हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग में चकौसन बाजार के चांदपुरा मोर के समीप बुधवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित हो जाने से गिरकर एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद लोग जुट गये. उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान भिखनपुरा गांव निवासी रबिन्द्र राय के 15 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में सुरेन्द्र राय का 18 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार व देवेंद्र राय का 17 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार शामिल है. घायलों की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अस्पताल में इलाजरत घायल राजीव कुमार ने बताया कि बाइकसवार तीनों चचेरे भाई हैं. दोपहर में एक बाइक से तीनों चकौसन बाजार जा रहे थे. इसी दौरान चांदपुर थाना के समीप अचानक एक आदमी बाइक के सामने आ गया. उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गयी और तीनों बाइक से गिर गये. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी और घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया.

मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. अभय का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन