ट्रक से 1308 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
ट्रक से 1308 लीटर विदेशी शराब बरामद

वैशाली थाना की पुलिस ने जतकौली गांव में छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक आरोपिता को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वैशाली थाना के जतकौली में एक ट्रक से काफी मात्रा में शराब की खेप यहां लायी गयी है.

विज्ञापन

वैशाली. वैशाली थाना की पुलिस ने जतकौली गांव में छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक आरोपिता को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वैशाली थाना के जतकौली में एक ट्रक से काफी मात्रा में शराब की खेप यहां लायी गयी है. इसकी सूचना मिलते ही एसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. इसके बाद पुलिस टीम ने जतकौली गांव में छापेमारी की. जैसे ही पुलिस ट्रक के पास पहुंची कि वहां खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसकी पहचान वैशाली थाना के जतकौली गांव निवासी स्व घूरन पासवान के पुत्र मंटून कुमार के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कुल 1308 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब पर पर हरियाणा का लेबल लगा हुआ था. पुलिस पकड़े गये आरोपित से पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य धंधेबाजों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं, थानाध्यक्ष रवींद्र पाल ने बताया कि शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार गश्त और छापेमारी कर रही है. दियारा क्षेत्र में दर्जनों देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया था. पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य धंधेबाजों की पहचान कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन