जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे मिशन मोड में जारी

जिले में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की समीक्षा शुक्रवार को की गई. बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में कुल पांच लाख 98 हजार 372 प्लॉट चिन्हित हैं. अब तक एक लाख 43 हजार 906 प्लॉट का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है. समीक्षा के दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य मोबाइल ऐप आधारित सीपीएस प्रणाली से किया जा रहा है,
हाजीपुर. जिले में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की समीक्षा शुक्रवार को की गई. बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में कुल पांच लाख 98 हजार 372 प्लॉट चिन्हित हैं. अब तक एक लाख 43 हजार 906 प्लॉट का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है. समीक्षा के दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य मोबाइल ऐप आधारित सीपीएस प्रणाली से किया जा रहा है, जिसमें जियो-रेफरेंस्ड नक्शों के माध्यम से प्रत्येक खेत की सीमा, रकबा एवं फसल विवरण डिजिटल रूप से अंकित किया जा रहा है. अपलोड किए गए फोटो एवं विवरण का सुपरवाइजर स्तर पर नियमित सत्यापन किया जाता है. इस दौरान डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि इस सर्वे के माध्यम से वास्तविक किसान का प्रामाणिक डेटा उपलब्ध होगा, जो भविष्य में फसल बीमा, अनुदान, आपदा राहत एवं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण सहित विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होगा. बैठक के दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं संबंधित कर्मियों को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




