Hathua Election Result 2020: हथुआ में आरजेडी के राजेश कुमार सिंह जीते, जदयू को हराया

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Nov 2020 9:25 PM

विज्ञापन

Hathua Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में गोलापगंज जिला के विधानसभा क्रम संख्या 104 हथुआ विधानसभा सीट पर आरजेडी के राजेश कुमार सिंह ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू के रामसेवक सिंह को हरा दिया है. राजेश कुमार सिंह को कुल 86731 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रामसेवक सिंह को 56204 मत मिले हैं.

इस चुनाव में हथुआ विधानसभा सीट एनडीए से जदयू के रामसेवक सिंह मौजूदा विधायक हैं. जिन्हें जदयू ने फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर जदयू के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है. हालांकि उन्हें टक्कर देने के लिए महागठबंधन की ओर से राजद ने राजेश कुमार कुशवाहा को मैदान में उतारा है.

इस बार विधानसभा चुनाव में हथुआ सीट से आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे थे. 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू के रामसेवक सिंह को जीत मिली थी. उन्होंने जीतन मांझी की हम पार्टी के उम्मीदवार महाचंद्र सिंह को 22,984 वोटों के अंतर से हराया था. 2010 के चुनाव में रामसेवक सिंह ने जीत हासिल की थी.

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन